Saturday 16 December 2017

जानिए क्या कहता आज आपका राशिफल16.12.2017


मेष राशि- आज धन लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज आपको कोई उपहार मिल सकता है। संबंधों में संभव है। बड़े फैसले बीना सलाह के ना लें। अपनी जीवनशैली में सुधार करें। अपने मन की बात आज किसी को ना बताएं और हर समस्या पर शांत मन से विचार करें। आज आप अपनी कुछ इच्छाओं का त्याग सकते हैं। आज उन कामों की ओर आपको खास ध्यान देना होगा जिन कामों में एकाग्रता की जरूरत होती है। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें सफल रहेंगे। आज कुछ पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है, और वे भी आपकी कोई मदद कर सकते हैं। नए विवाह प्रस्ताव मिलने की आज संभावना बन रही है। प्रेम विवाह संबंधी मामले आज आसानी से हल हो जाएंगे। आज आपके व्यापार में प्रगति होगी।
वृष राशि- विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। आज आपकी कुछ परेशानियां ऐसी होंगी जो केवल कुछ समय के लिए ही होंगी। आज अपने आप को बिल्कुल भी विचलित ना होने दें। घबराहट की स्थिति पैदा होने पर अपने निकटतम मित्रों से सलाह ले सकते हैं। आज आप छोटी-छोटी बातों की परवाह ना करें। थोड़े से प्रयासों द्वारा आज आपके काम पूरे होने लगेंगे। आज किसी भी प्रकार का बड़ा निवेश ना करें। आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों पर धन अधिक खर्च कर सकते हैं। आज अपने किसी भी फैसले पर संकोच ना करें। आज आपको किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है और आप झूठ का सहारा ले सकते हैं।
मिथुन राशि- निजी और कामकाजी जीवन में परिवर्तन संभव है। दोनों ही क्षेत्रों में आज अपने व्यवहार की ओर ध्यान देने की जरूरत है। भावुकता आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। परिवार में आज असमंजस की स्थिति भी बन सकती है। आज कुछ परेशानियां अचानक आ सकती हैं। इसके लिए आपको संयम रखना होगा और बिना भावुक हुए कोई मजबूत कदम उठाना होगा। महत्वपूर्ण लोगों के प्रति आज अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। नकारात्मक सोच से बचें।कामकाज में आज आपको अपनी मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी और कामों को करने के लिए भी आज आप में उचित जोश भरा रहेगा। आज आप अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं।भाई बहनों का आज आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आज आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि- जमीन जायजाद की खरीदारी और घर में रिपेयर के कामों में सावधानी रखें। आज दूसरों की मदद करने से आपको भी लाभ होगा। आज आप कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। आप जो भी काम आज शुरू करेंगे उसका लाभ आपको कुछ ही दिनों में मिलने लगेगा। आज आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के नए तरीकों के बारे में पता लग सकता है। व्यापारी और नौकरी पेशा लोग आज अधिक मेहनत कर सकते हैं। इस मेहनत का उनको पूरा फल मिलेगा। विवाहित लोगों को आज विवाह के नए प्रस्ताव मिलेंगे। मित्रों और भाइयों का सहयोग आज कुछ कम ही मिल पाएगा। आज यदि किसी लेन-देन में आपने झूठ का सहारा लिया तो नुकसान निश्चित है।
सिंह राशि- कुछ दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो सकता है। आज अनजान लोगों की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी और संतोष का भाव मन में उत्पन्न होगा। खर्च पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। मित्रता और रिश्तों में आज आपके लिए कुछ नयापन होगा। पुराने उलझे हुए मामले सुलझाने के लिए यह समय बहुत अच्छा है। आज आप केवल अपने मन की सुनें और वही बात या काम करें जो आपको अच्छा लगता है। इससे आपकी जिंदगी में कुछ सुधार या बदलाव आ सकता है।माता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।भूमि और भवन संबंधी कार्यों को आज आप आसानी से निपटा लेंगे।
कन्या राशि- आज कार्य क्षेत्र में कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है या कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आज आपको कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ेगा लेकिन आप समस्याओं से निपटने में सक्षम रहेंगे। आज आप जल्दबाजी के कारण कोई काम की बात को ठीक से नहीं समझ पाएंगे। आज आप दूसरे लोगों की चिंता भी कर सकते हैं। इसलिए लोग भी आज हर मामले में आपकी मदद करेंगे। आज कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती है जिनकी आपको अपेक्षा नहीं थी। वाहन चलाते हुए आज आप बेहद सावधान रहें। कार्यक्षेत्र और नौकरी में कोई खुशी का माहौल बन सकता है। आज आप अधिक संवेदनशील हो सकते हैं।
तुला राशि-  आज लगभग आपकी सभी योजनाएं सफल रहेंगे। आपका मन आज बहुत अधिक सक्रिय रहेगा। आज आप जो भी करें वह अच्छी तरह सोच विचार करके ही करें। आज अच्छी योजनाएं बनाने में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको छोटी छोटी बातों को ध्यान में रख हर हर काम करना होगा। तभी आप अपने कामों में सफल हो सकते हैं। बच्चों की ओर से आज आपको खुशी मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। परिवार के किसी मामले को सुलझाने में आज समय खर्च हो सकता है। नकारात्मकता को आज अपने मन से दूर रखना होगा।
वृश्चिक राशि- आज आप घर परिवार जमीन जायजाद और मकान से संबंधित मामलों को सुलझा सकते हैं। अपने आप को सकारात्मक बनाए रखें और हर मामले में खुले मन से विचार करने के लिए अपने मन को तैयार रखें। आज आप कोई ऐसी सौदेबाजी कर सकते हैं जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आज कुछ नए लोगों से आपकी मित्रता हो सकती है। आज आप अपनी बातों को कहते हुए शब्दों का खास ध्यान रखें। व्यापार और काम धंधे के मामले में भी लोगों का समर्थन आज आपको मिलेगा। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कोई नया यंत्र, मोबाइल, और वाहन आदि आज आप ले सकते हैं।
धनु राशि- आज आपका दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। पुराने चले आ रहे विवाद और परेशानियां आज खत्म हो सकती है।आज आप कोई अच्छी खरीदारी कर सकते हैं। आज आप में आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में होगा। किस्मत का पूरा साथ आज आपको मिलेगा। आपको अपनी बनाई हुई योजनाओं में भी सफलता मिलेगी। आज आप अधिक खर्च कर सकते हैं। अपने कुछ सहकर्मियों से आज आपका मन मुटाव हो सकता है। कामकाज में आज आपका पूरा मन लगेगा। अपनी बातों को बिना लाग-लपेट के कहना आज आपके लिए उचित होगा।
मकर राशि-  आज आपको धन कमाने का कोई मौका अचानक मिल सकता है। अचानक ही आज आप निवेश का मन भी बना सकते हैं। आज खुद पर आपको पूरा विश्वास रखना होगा। कोई छोटी मोटी यात्रा आज आप कर सकते हैं। जो लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हैं आज उनसे आपकी मुलाकात या बातचीत हो सकती है। मित्रों और भाइयों का आज आपको उचित सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आज हंसी मजाक में समय बीतेगा। आज अपने व्यवहार को अपने नियंत्रण में रखें। विपरीत लिंग वाले लोगों से आज आपका कोई प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। आज आपको अपना जिद्दी स्वभाव छोड़ना होगा।
कुंभ राशि- आज अपने आक्रमक रवैये से आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आपके लिए जरूरी होगा। आज अपने भाइयों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आपने जो भी परिश्रम किया है उसका पुरस्कार आज आपको मिल सकता है। हर चमकती हुई चीज सोना नहीं होती, आज आपको इस पर विश्वास करके चलना होगा। बिना जांचे-परखे आज किसी पर भी विश्वास ना करें। आज आप कहीं पर समझौता कर सकते हैं, परंतु यह आपकी मर्जी से ही होगा। आज आप कोई ऐसा कदम उठा सकते हैं जिससे आपकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कामकाज में आज अभूतपूर्व सफलता आपको मिल सकती है। इनकम में वृद्धि होगी और आज आपका खर्च सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा होने में अभी समय लगेगा।धैर्य रखें। नजदीकी संबंधियों और मित्रों का आज आपको सहयोग मिलेगा। नए लोगों से आज बातचीत को टाल दें तो यह आपके लिए अच्छा होगा। आज यदि आप किसी बुजुर्ग से कोई सलाह देते हैं तो आपको अपनी समस्या का समाधान मिल सकता है। आपकी उत्सुकता आपको कोई नई बात सिखा सकती है। जो भविष्य में आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक होगी। अपने मन को आज अपने कामों पर एकाग्र करने की कोशिश करें। व्यापार में आज कुछ आमदनी कम हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के नए प्रस्ताव आज मिल सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment