Friday 15 December 2017

जाने क्या कहता है आज आपका राशिफल 15.12.2017


मेष- कार्य स्थल पर आपको सफलता मिलेगी। अतिरिक्त कार्यों से धन कमाने मिल सकता है अवसर ।किसी भी प्रकार के निवेश के प्रति संयम बरतें। बेहतर होगा कि धन से संबंधित कार्यों में थोड़े सोच विचार के बाद ही कोई कदम उठाएं। दिन की शुरुआत थोड़ी ढीली हो सकती है। आज आपको एकांत की चाह हो सकती है। आज आप में उर्जा अधिक होगी। इस ऊर्जा का प्रयोग आप अपने सकारात्मक कार्यों को पूरा करने में करें। कुछ लोग आज आपके विचारों और कार्यों को नापसंद कर सकते हैं। आज आप अपने वरिष्ठ और अधीन लोगों की मदद कर सकते हैं। आज कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। व्यापार,कारोबार के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष- चर्चा और परिचर्चा आज आपके पक्ष में होगी।किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है जिसका स्वभाव आपके विपरीत हो।अपना ध्यान कार्यक्षेत्र और व्यापार में लगाएं।क्योंकि संकल्प से ही सिद्धि मिलेगी। धन संबंधी समस्याएं समाप्त होगीं।किसी भी प्रकार के विवादों से बचें। नया कारोबार शुरु करने के लिए समय उत्तम है। अपने जरूरी कार्यों को समय पर निपटाना आज बुद्धिमानी होगी। यह आपके जीवन का एक रचनात्मक दौर चल रहा है। इसमें आप कुछ नया शुरू कर सकते हैं और अपने समय का सदुपयोग कर सकते हैं।
मिथुन- विचार करके आधारपरक बात करें।भावुकता नुकसान पहमचा सकती है।नया कार्य करने से परहेज करें हां योजनाएं बना सकते हैं। जरूरत से अधिक खर्च करने की अपनी आदत पर आपको फिर से विचार करना होगा। कहीं पर निवेश करने को लेकर यदि मन में असमंजस की स्थिति है तो किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। कार्यक्षेत्र और ऑफिस में आज आपको उन चीजों की ओर अधिक ध्यान देना होगा जिन्हें आप काफी समय से चलते टालते आ रहे थे। आज आपके अटके हुए काम आसानी से बन सकते हैं। लेकिन आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कुछ काम ऐसे हैं जो आपके पार्टनर के बिना आज पूरे नहीं होंगे।
कर्क-आज आर्थिक मामलो में लाभ मिलने का अवसर मिल सकता है। यह ऐसा खास अवसर है जो आपको इससे पहले कभी नहीं मिले थे। जीवनसाथी के प्रति आज आपके इतने अधिक कर्तव्य होंगे कि उनको पूरा करने में आप अपनी बात भूल सकते हैं। आज की गई मेहनत से आपके सभी काम बन सकते हैं। परंतु मेहनत अधिक करनी होगी। आज आपका खर्च भी अधिक बढ़ा हुआ होगा। आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी भी तरह के  सामूहिक सामाजिक कार्यों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
सिंह- किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। बेवजह किसी की आलोचना करने से बचें।जोखिम भरे कार्यों में आज हाथ ना डालें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। आज आपको दूसरों के खातिर कुछ त्याग कर सकते हैं। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।सेहत की ओर अधिक ध्यान देना होगा। यदि आज आप कठिन मामलों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं तो उसका समाधान भी निकल आएगा। बेरोजगार व्यक्तियों को आज अपनी मेहनत का फल मिल सकता है।संभव है आज आपको कोई नई बात पता चले।
कन्या-आज दिन की शुरुआत होते ही आप अपने कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस और कार्य क्षेत्र में आज आप अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे। आपके जीवन में कई शक्तिशाली ऊर्जाओं का विकास हो रहा है। इनका सही उपयोग करने की क्षमता अपने में लाएं। मित्रों की सहायता से आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। निजी कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। आज किसी चुनौतीपूर्ण स्थिति का आपको सामना करना पड़ सकता है और आपके मन में उसे लेकर कुछ संदेह भी हो सकते हैं।ऐसे आज किसी भी प्रकार की स्थितियों से निपटने के लिए आप सक्षम है।
तुला-ऑफिस और कार्य क्षेत्र में आज आप बहुत सफल रहेंगे। अपने विचारों और कामों से आज आप लोगों को सहमत करवा सकते हैं। वकालत से संबंध रखने वाले व्यक्तियों को आज अच्छी सफलता मिलेगी। आज ऑफिस और कार्य क्षेत्र में आप अपने किसी नए साथी की मदद कर सकते हैं।आज कई तरह की नई योजनाएं आपके सामने आ सकती हैं। ऑफिस में आज आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।  कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आज मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक- आज आपको किस्मत का साथ कुछ काम मिल पाएगा। व्यापार में पैसों के लिए किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। ऑफिस और घर का काम आज आपको बोझ लग सकता है। परंतु परिवार का आज आपको पूरा साथ रहेगा। आज आपको हर कदम सावधानी से उठाना होगा और किसी भी तरह के विवादों से बचना होगा। आपको जिस चीज की तलाश है वह आपको अपने आस-पास ही मिलेगी। आज कुछ नई बातें आपको पता चल सकती हैं और कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज कुछ नए विचार भी आपके मन में आएंगे और आपको लगेगा कि कुछ काम अपने आप ही पूरे हो रहे हैं।
धनु-आज यदि आपका निवेश का मन है तो कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें। यदि कोई शंका है तो किसी सलाहकार व्यक्ति से राय ले लें। अगले कुछ दिनों में आप भूमि, वाहन और भवन पर पैसा खर्च कर सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से आज आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। सुबह के समय से थोड़ी सुस्ती आपको घेर सकती है। मन में असुरक्षा का भाव हो सकता है। आज आपको अपनी बातें साफ तौर पर दूसरों के सामने रखनी होगी और दूसरों की बातें भी समझनी होंगी। अपना मन और विचार आज खुले रखें।आज आप आसानी से लोगों को अपनी बातों और विचारों से सहमत करवा सकते हैं।
मकर- आज आपका समय कुछ ऐसे लोगों के साथ व्यतीत हो सकता है जिनके साथ आपकी खूब बनती है।आज आपको कोई नहीं आदत लग सकती है। ऑफिस और कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। इसके कारण आपको कोई इनाम मिल सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। पैसों के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है। अपनी वाणी पर आज आपको नियंत्रण रखना होगा। आज अधिक क्रोध ना करें। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानी और चिड़चिड़ाहट आज खत्म हो सकती है।
कुंभ- आज दिन की शुरुआत आज अच्छी होगी। आज आप प्रयास करेंगें कि खुशियों का यह माहौल दिन भर बना रहे। आज कुछ मेहमान घर पर आ सकते हैं। खान-पान से जुड़ी आदतों में आज कुछ परिवर्तन हो सकता है। परेशानियों की ओर अपना ध्यान ना लगाएं। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। आज आपके काम करने के तरीके से आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। इसका असर आपके जीवन पर होगा। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन-आज रुके हुए कुछ मामले मुश्किल बढ़ा सकते हैं। दिन की शुरुआत आज ऊर्जा और सकारात्मक विचारों के साथ होगी। आज आप नौकरी बदलने के विकल्पों पर गहराई से सोच सकते हैं। आज आपके पास एक साथ कई नौकरियों के प्रस्ताव हो सकते हैं। इन में से एक को चुनने में आप कुछ दुविधा महसूस कर सकते हैं। आज आपको अपने आसपास के लोगों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। जहां आपको जरूरत होगी वहां आपको आवश्यक मदद भी मिलेगी। पैसों से संबंधित परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आज आपके कामकाज के क्षेत्र में वृद्धि भी होगी और आप इस से संतुष्ट भी होंगे। आज आप कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं जिसमें बहुत अधिक एकाग्रता की जरुरत है।

No comments:

Post a Comment