Thursday 14 December 2017

जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन 14.12.2017

मेष- यदि आप किसी नौकरी को पाने या व्यापार में आगे बढ़ने के प्रयास कर रहे हैं तो अपने इन प्रयासों में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।अपने आत्मविश्वास लगातार बनाए रखें।पुराने मित्रों से मिलने की उत्सुक बनी रहेगी।जरुरी कामों को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करें। ऑफिस और कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। परिवार से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ कार्यों में आज आपको अच्छा लाभ हो सकता है। पैसा निवेश करने के मामले में आज आपका मन कुछ दुविधा में हो सकता है। आज आप अपनी मधुर वाणी के द्वारा अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। व्यापार में किसी भी प्रकार के नए निवेश से आज आपको बचना होगा। आज आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते है।
वृष- फायदे की बातों पर गहराई से विचार करें।व्यर्थ की बातों में समय व्यर्थ ना करें। किसी काम को करने के लिए समय की कमी आज आपको महसूस हो सकती है। आज अपने मित्रों और सामाजिक कार्यों की ओर अपना ध्यान दें। आज अपने काम पर अपनी एकाग्रता बनाए रखें और किसी भी स्थिति में कोई अनुशासन की अनदेखी ना करें। आज आपकी उम्मीदों और उत्साह में वृद्धि हो सकती है। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आपको यात्रा कर सकते हैं। आज किसी भी प्रकार के झंझट में ना पड़ें। जो काम चल रहे हैं उन्हें आज निपटा लें तो यह आपके लिए अच्छा होगा। जल्द ही आपके जीवन में कुछ खुशियों के अवसर आ सकते हैं। बस आप केवल समय का इंतजार करें। आज आपके शारीरिक और मानसिक तनाव में कुछ कमी हो सकती है। व्यापार और कारोबार में जो भी समस्याएं चल रही थी आज उनमें भी कमी होगी। व्यर्थ के खर्चों को नियंत्रण में करने का प्रयास करें।अपने कामकाज और व्यापार में गोपनीयता बनाए रखें।
मिथुन- निवेश की कोई योजना पर अमल करें। यह आपको भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। आज आपके कई काम एक साथ पूरे हो सकते हैं।कामकाज में आज विवाद की स्थिति बन रही है। इससे आपको सावधानी से निपटना होगा। आज अपने मन को सकारात्मक बनाए रखें। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी अचानक मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आपके लिए बहुत अहम साबित हो सकती है। आने वाले कुछ दिन आपके कार्यक्षेत्र और ऑफिस के लिहाज से बहुत खास रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को भी आगे बढ़ने की आज कई अवसर मिलेंगे। हर फैसला सोच समझकर करें। व्यापार और कारोबार में जो भी बदलाव होगा वह आपके हित में होगा। आज आप का खर्च भी कुछ बढ़ सकता है। अचानक किसी नुकसान के योग भी आज बन रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतें।
कर्क- आज आपको आपकी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। इससे आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। अपनी बातों को घुमा फिरा कर कहने से बचें। पैसों से संबंधित जो भी बात करें, वह बहुत ही शांति से करें। पैसे से संबंधित किसी समस्या के समाधान के लिए किसी समझदार व्यक्ति से परामर्श लें। आज होने वाले बदलाव को अपनाने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इन बदलावों को अपनाने के लिए पहले आपको अपने मन को तैयार करना होगा, तभी आप इन्हें अपना सकते हैं। इस बात से आप निश्चित रहें यह बदलाव आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक होंगे। आज ऑफिस और कार्य क्षेत्र में कोई आपके कामों की समीक्षा कर सकता है। परिवार से जुड़े कुछ मामलों में आज आप उलझ कर रह सकते हैं। कोई महिला दोस्त आज आपका कोई जरूरी काम पूरा करवा सकती है।
सिंह- आज आप अपने पार्टनर के साथ अपने संबंध सुधारने के प्रयास कर सकते हैं। अपने व्यापार के भविष्य को लेकर मन में एक परेशानी आज लगातार बनी रहेगी। अचानक घटने वाली घटनाओं पर आज अपनी लगातार नजर बनाए रखें। बदलाव जिंदगी का नियम है, इसलिए जो भी बदलाव हो रहे हैं उन्‍हें होने दें, उसका विरोध ना करें। पुरानी गलतियों को दोहराने से भी बचना होगा। आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरी करने के लिए खुद थोड़े परेशान हो सकते हैं। आज आपको अपने किसी मित्र या सहकर्मी से कोई काम की जानकारी मिल सकती है। जिससे आपकी परेशानियां थोड़ी कम हो सकती है। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।अपना ध्यान आध्यात्म  और भगवान की ओर ले जाएं। स्वास्थ्य से जुड़े हुए मामलों पर आज आपको खास ध्यान देना होगा।
कन्या- आज अचानक धन लाभ होने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। किस्मत का आज पूरा साथ आपको मिलेगा। आज आप कोई अच्छा और जरूरी काम कर सकते हैं। आज आपके मन में मौज मस्ती करने की इच्छा हो सकती है। लगभग हर मामले में आज आपको समझौते और धैर्य का मन बना कर चलना होगा। कार्यक्षेत्र और ऑफिस में कुछ समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। कुछ काम आपको दूसरों के लिए भी करने होंगे। परिश्रम से आपको कोई परहेज नहीं है। यदि आप मन से काम करेंगे तो आप बहुत से कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। आज अपने किए गए कार्यों में आपको आसानी से सफलता मिलेगी। बस आपको धैर्य रखना है। आज अपने जीवन साथी और प्रेमी के साथ अपने संबंधों पर ध्यान देना आपके लिए बहुत आवश्यक होगा। आज आपको अपने कुछ नए पुराने मित्र मिल सकते हैं। आज आपको अपने किसी काम पर गर्व हो सकता है।
तुला- आज आप कई प्रकार की नई योजनाएं बना सकते हैं। आज अपने प्रेमी से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। उसके साथ आपके संबंधों में आज मधुरता आएगी। आज आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर जा सकता है। धन खर्च की स्थिति आज लगातार बनी रहेगी, लेकिन इसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। अपने बच्चों के लिए आज समय निकालना आपके लिए बहुत जरूरी है। कहीं फंसा हुआ धन मिलने से आज आपको प्रसन्नता मिलेगी। कुछ मित्रों की मदद से आज आप अपने फंसे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। व्यापार में भी आज आप कोई नई योजनाएं बना सकते हैं। सेहत के मामलों पर ध्यान देना भी आज आपके लिए बहुत जरूरी है।
वृश्चिक- पैसों के मामले में आज अचानक फायदा होने की उम्मीद बन रही है। अपने पारिवारिक और निजी जीवन पर गंभीरता से ध्यान दे। आस पड़ोस के लोग आपसे मदद की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार और व्यापार के कुछ मामलों में आज आपको कुछ कठोर फैसले मजबूरी में लेने पड़ सकते हैं। आज आपको पैसे कमाने के जो भी अवसर मिलें, उन्हें बिना जांचे-परखे स्वीकार ना करें। कार्यक्षेत्र और ऑफिस में आज आपको सफलता मिलेगी। आज किसी तरह की गलतफहमी की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे आपको बचकर रहना होगा। आज किसी पारिवारिक परेशानी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। आज कुछ व्यर्थ के कामों में आपका समय बर्बाद हो सकता है।
धनु- किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी अपने ऊपर ना ही लें तो अच्छा होगा। दिन आज आपके लिए शुभ फल देने वाला है। धन लाभ के प्रबल योग भी आज बन रहे हैं। नौकरी और कार्यक्षेत्र में यदि आप स्थानांतरण के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज उस कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। आज आप अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं। आज अपने परिवार पर ध्यान देना आपकी बहुत बड़ी प्राथमिकता हो सकती है। आज अपनी वाणी पर भी कठोर नियंत्रण आपको रखना होगा। आज आप खरीदारी करते वक्त अधिक धन खर्च कर सकते हैं। आज आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
मकर-आज आपको दिन तेजी से बीता हुआ एहसास होगा। कार्यक्षेत्र और नौकरी में आज वेतन वृद्धि और तरक्की के योग बन रहे हैं। आज किए जाने वाले कामों में आपको अच्छा फायदा होगा और यह आपके विकास में सहयोग करेंगे। परिवार में आज आपके विचारों के प्रति असहमति बन सकती है। आज अपने बढ़ते हुए खर्चों में आपको कटौती करनी होगी। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले किसी जानकार से सलाह अवश्य लें। अन्यथा कोई बड़ा नुकसान आपको हो सकता है। कार्यक्षेत्र और ऑफिस में आज काम अधिक होने के कारण आप अपने बाकी कामों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
कुंभ-आज आपके जीवन में कुछ बदलाव होने की संभावना बन रही है और यह बदलाव आपके लिए अच्छे होंगे। पैसों से जुड़े हुए मामलों में आज आपको सावधानी से काम लेना होगा और भावुक होने से बचना होगा। अन्यथा आप अपना ही कोई नुकसान कर बैठेंगे। पैसों और रिश्तों के क्षेत्र में आज भाग्य आपका भरपूर सांसद देगा। आज आप अपने व्यवहार और अच्छे कामों के जरिए अपने रिश्तों में मजबूती ला सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याओं के प्रति भी आज आपको गंभीर रहना होगा। किसी भी नए व्यापार में आज निवेश करने से आपको बचना होगा।

मीन- आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी।कार्यक्षेत्र और ऑफिस में आज आपके सीनियर आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।आज आपका मन थोड़ा स्वार्थी हो सकता है।आज आपको किसी काम को करने के लिए समय कम महसूस हो सकता है। आज आपसे कोई मदद मांगता है तो उसे निराश ना करें। अपने प्रेमी से मिलने की कोशिश में आज आपको सफलता नहीं मिल सकती है।पारिवारिक जीवन में आज आपकी जिम्मेदारियां कुछ और बढ़ सकती है।

No comments:

Post a Comment