Thursday 8 June 2017

जानें केसै होंगे भगवान श्रीहरि विष्‍णु प्रसन्न:किस मंत्र का जाप करने से होगी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी


संदीप कुमार मिश्र: भगवान विष्णु की आराधना से बन जाते हैं सभी बिगड़े काम।आईए जानते हैं कि आखिर भगवान श्रीहरि कैसे होंगे प्रसन्न और कैसे होगी आपके घर परिवार में बरक्कत...कैसे होगी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी...और कैसे आपके घर परिवार में होगा माता लक्ष्मी का वास....

मनोकामना पूर्ति के लिए साधक को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप विशेष फलदायी होता है।हमारे धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान विष्णु जगत के पालनहार हैं...उनका स्वरूप शांत और आनंदमयी है...अब आपको बताते हैं भगवान श्रीहरि विष्‍णु को प्रसन्न के कुछ खास मंत्र.. जिनके जाप और शक्ति से आपका घर धन-वैभव एवं संपन्नता से भर जाएगा- 

                               लक्ष्मी विनायक मंत्र
                   दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

भगवान श्रीहरि विष्णु के पंचरूप मंत्र
ॐ अं वासुदेवाय नम:,ॐ आं संकर्षणाय नम:,ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:,ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:,ॐ नारायणाय नम:,
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

सबसे सरल उपाय- ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।।

धन-वैभव एवं संपन्नता पाने का विशेष मंत्र
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।

शीघ्र फलदायी मंत्र-
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
- ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।


।। ॐ विष्णवे नम:।।

No comments:

Post a Comment